फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against Imam for molestation, attempt to rape

Yamuna Nagar News: छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में इमाम के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Case against Imam for molestation, attempt to rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र की महिला ने मस्जिद के एक इमाम पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तहसील बेहट के खैरी गांव निवासी अब्दुल रज्जाक मस्जिद में इमाम है। 16 फरवरी को इमाम अब्दुल रज्जाक उसके घर पर आया। उस समय उसकी सास बाजार में सब्जी लेने गई हुई थी। उसका देवर साथ वाले कमरे में सोया हुआ था। आरोप है कि घर में आते ही इमाम ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती करने लगा। शोर सुनकर साथ वाले कमरे में सोया उसका देवर आया। इस पर इमाम अब्दुल रज्जाक ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसको चोट मार दी और मौके से चला गया। महिला ने इस संबंध में आरोपी इमाम के खिलाफ छछरौली पुलिस को शिकायत दी है। छछरौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छछरौली सुमित कंबोज ने बताया कि महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के खैरी निवासी अब्दुल रज्जाक को नामजद करते विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed