फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against 16 named and 8-10 others who created jam in MT Karhera

Yamuna Nagar News: एमटी करहेड़ा में जाम लगाने वाले 16 नामजद सहित 8-10 अन्य पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case against 16 named and 8-10 others who created jam in MT Karhera
तीन दिन पहले एमटी करहेड़ा गांव समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों में 16 नामजद सहित 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि वह जठलाना थाना में अनुसंधान अधिकारी के तौर पर तैनात है। चार नवंबर की रात साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि एमटी करहेड़ा गांव में पास सड़क हादसा हो गया है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर ग्रामीण राजबीर, रविंद्र, मोहित, सुभाष, नीरज, रिंकू, डिंपी, रजनी, रानी व भागवंती ने लोगों को बहला फुसलाकर लोगों की जान को जोखिम में डालकर सड़क को जाम किया हुआ था। वाहनों को रोक आमजन को परेशानी में डाला गया। एक अन्य शिकायत एसए विजय कुमार की ओर से दी गई। जिसमें उन्होंने कहा कि पांच नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह रादौर-जठलाना सड़क पर मौजूद था। जहां पर चार नवंबर को ट्रक के साथ हादसा होने पर एक युवक की मौत हो गई थी। पांच नवंबर को युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले किया गया। जब परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे तो मृतक मांगा राम के परिजनों व ग्रामीण राजबीर, रमेश, कर्ण, सुभाष, हंसराज, जियालाल, रामशरण व मांगेराम सहित 8-10 अन्य लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। ऐसा कर लोगों की जान को जोखिम में डाला व वाहनों को रोक आमजन को परेशान किया गया। दोनों शिकायतों पर पुलिस ने 16 नामजद सहित 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed