{"_id":"65c941273dba14284b07b6c4","slug":"case-against-14-people-including-sarpanch-for-blocking-national-highway-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-113899-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नेशनल हाईवे जाम करने में सरपंच समेत 14 लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नेशनल हाईवे जाम करने में सरपंच समेत 14 लोगों के खिलाफ केस
Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर सोमनदी पुल पर डंपर की टक्कर से दंपति की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने शनिवार को शव के साथ हाईवे पर जाम लगाया था। नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में थाना छछरौली पुलिस ने बलौली गांव के मौजूदा सरपंच श्याम सिंह सहित लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रविवार को केस दर्ज किया है।
थाना छछरौली प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि किसी भी स्थिति में नेशनल हाईवे को जाम करना कानूनन गलत है। शनिवार काे कुछ लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर आमजन को परेशान करने का काम किया, जिसके चलते एसआई शमशेर सिंह की शिकायत पर मौजूदा सरपंच सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विदित हो कि शुक्रवार शाम को छछरौली में सोम नदी पुल पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, परंतु मृतकों के परिजनों ने आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे डीएसपी महावीर सिंह व थाना प्रभारी छछरौली सुमित कंबोज ने आरोपी डंपर चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।