फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car full of animals caught, case

Yamuna Nagar News: पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, केस

Mon, 17 Jun 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Car full of animals caught, case
यमुनानगर। जय गऊ रक्षा दल के अध्यक्ष ने टोल कर्मचारियों की मदद से मिल्क माजरा टोल पर पशुओं से भरी गाड़ी को पकड़ा। उसमें 60 कटड़े-कटड़ियों को ठूस कर भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी के चालक और उसके सहयोगी पर केस दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में जय गऊ रक्षा दल के अध्यक्ष अंटावा गांव निवासी मुकेश बावा ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर मिल्क माजरा टोल से होते हुए पशुओं से भरी एक गाड़ी उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगी। उन्होंने टोल पर गाड़ी को रूकवा लिया। तलाशी ली तो उसमें कटड़े और कटड़ियों को ठूस-ठूस कर भरा हुआ था। उसमें कुल 60 पशु थे। गाड़ी चालक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना भवन के हसनपुर लुहारी गांव निवासी मोहम्मद रिजवान और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गंगोह निवासी मोहम्मद नवीद बताया। उन्होंने थाना छप्पर पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी एसआई बलदेव राज का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी एवं पशुओं को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed