फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cantor collides with Divyang going on three wheeler, death

कैंटर ने तिपहिया साइकिल पर जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cantor collides with Divyang going on three wheeler, death
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली पावर हाउस के नजदीक कैंटर ने तिपहिया साइकिल पर जा रहे दिव्यांग को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिव्यांग तेजली से कपड़े लेकर घर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। संस्था ने शव को फ्रिजर में रखवा दिया है। मृतक की मां के आने पर श्री मानव सेवा समिति दिव्यांग के शव का अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के गांव दुमड़िया निवासी अरविंद साहनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई दिव्यांग 26 वर्षीय राकेश साहनी गुलाब नगर में रहता था। वह अशोका प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करता था। रविवार शाम राकेश अपनी तिपहिया साइकिल पर तेजली गांव में सिलाई के लिए दिए कपड़े लेने गया था। लौटते समय पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली पावर हाउस के पास कलानौर की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान कर्मवीर के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना मिलने पर श्री मानव सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक जयकुमार ने बताया कि राकेश साहनी का परिवार बिहार में रहता है। उसकी मां को सूचना दे दी गई है। जो यमुनानगर के लिए वहां से चल पड़ी है। उनके आने तक शव को फ्रिजर में रखवा दिया है। उनके आने के बाद संस्था द्वारा उसका संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed