फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Candidates can select their preferred trade in ITI until the 15th

Yamuna Nagar News: आईटीआई में 15 तक भर सकेंगे पसंद की ट्रेड

Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Candidates can select their preferred trade in ITI until the 15th
नोडल आईटीआई यमनुानगर। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 कि दाखिले के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने पहले चरण में पंजीकरण करवाया है, वे अब तीन से 15 जुलाई तक ट्रेड का चयन कर सकेंगे।
विभाग ने इस बार दाखिला प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है, जिससे विद्यार्थियों को ट्रेड चयन के लिए अलग से समय दिया गया है। पहले आईटीआई में आवेदन के दौरान ही विद्यार्थियों को अपनी पसंद की ट्रेड चुनने का विकल्प मिलता था, लेकिन इस बार प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने प्रक्रिया में बदलाव करते हुए ट्रेड चयन को पंजीकरण से अलग कर दिया है। अब विद्यार्थियों को पहले केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ा और उसके बाद अलग चरण में अपनी पसंद की ट्रेड भरनी होगी।
विज्ञापन

जिले सहित प्रदेशभर के सभी राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण किए गए थे। अब दूसरे चरण में विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपनी प्राथमिकता के अनुसार विभिन्न ट्रेड का चयन कर सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों, संस्थानों और ट्रेडों का बेहतर आकलन करने का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक सोच-समझकर अपनी पसंद दर्ज कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड विकल्प भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से कट ऑफ सूची जारी की जाएगी। हालांकि अभी तक विभाग ने कट ऑफ सूची और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि 15 जुलाई के बाद ही मेरिट व सीटों के आधार पर पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

ट्रेड न भरने पर सूची से होंगे बाहर
राजकीय एवं नोडल आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को ट्रेड चयन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, लेकिन समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी 15 जुलाई तक अपनी पसंद की ट्रेड नहीं भरता है तो उसे आगे की मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने ट्रेड विकल्प अनिवार्य रूप से भरने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed