{"_id":"6890f65f1ba17f09f3083813","slug":"camp-to-correct-mistakes-in-property-id-from-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141820-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर आज से
Mon, 04 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय। आकाईव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां ठीक करवाने के लिए मंगलवार से नगर निगम के तीनों कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर हर मंगलवार व शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक जारी रहेंगे। जिन भी संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी में कोई भी त्रुटि है वह अपनी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज शिविर में लाकर उसे दुरुस्त करवा सकता है।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी व प्रॉपर्टी संबंधित रिकार्ड के दुरुस्तीकरण को लेकर हर मंगलवार व शुक्रवार को शिविर लगाने का फैसला लिया गया। वार्ड नंबर से सात तक के संपत्ति धारकों के लिए जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी और प्रॉपर्टी रिकार्ड का दुरुस्तीकरण किया जाएगा।
इसी तरह वार्ड 8 से 15 तक के संपत्ति धारकों के लिए शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक यमुनानगर) स्थित नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में इन वार्डों के संपत्ति धारक अपनी संपत्ति और प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां ठीक करवा सकते है। इसी तरह वार्ड 16 से 22 तक के संपत्ति धारकों के लिए कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।