फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bypass, yamunanagar, haryana

जगाधरी शहर में होने वाले जानलेवा हादसों पर लगेगा अंकुश

Wed, 28 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Wed, 28 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bypass, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। जगाधरी शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे 73 ए पर होने वाले जानलेवा हादसों पर जल्द ही अंकुश लगने वाला है। हाइवे को शहर से बाहर करने के लिए दादुपुर-नलवी के साथ-साथ बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने इसके लिए 8.75 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस हाइवे के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


दादुपुर से निकलकर कैल की ओर आने वाली दादुपुर-नलवी के साथ-साथ बाईपास का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। मानकपुर के नजदीक से लेकर कैल तक करीब छह किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसकी चौड़ाई 10 मीटर की होगी। इस बाईपास के बनने से कैल से मानकपुर तक करीब छह किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा।
विज्ञापन


कई सालों से की जा रही थी बाईपास की मंाग
 यमुनानगर व जगाधरी शहर के बीच से दो नेशनल हाइवे गुजरते हैं। इन दोनों हाइवों पर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यमुनानगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 73 को शहर से बाहर करने के लिए बाईपास का निर्माण चल रहा है। जगाधरी शहर से गुजर रहे हाइवे को शहर से बाहर करने की मांग कई सालों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर जा चुकी है सौ से अधिक जान
नेशनल हाइवे 73 ए शहर के बीच से गुजरने के कारण यहां होने वाले हादसों की लंबी फेहरिस्त है। पिछले 10 सालों से इस हाइवे पर 100 से अधिक व्यक्तियों की जान जा चुकी है। जगाधरी बस अड्डा चौक पर सबसे अधिक जानलेवा हादसे हुए हैं। इस कारण यह चौक डेथ प्वाइंट के नाम से बदनाम हो चुका है। वहीं, मटका चौक पर भी दर्जनों जानलेवा हादसे हो चुके हैं। मटका चौक के आसपास आधा दर्जन स्कूल-कॉलेज हैं। हाइवे से प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी गुजरते हैं। हाइवे से गुजरने वाले भारी वाहनों की चपेट में आकर कई विद्यार्थी भी अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। इसके अलावा अग्रसेन चौक के नजदीक हाइवे पर लक्कड़ मंडी लगती है। मंडी में आने वाले वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। हाइवे से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।


वर्जन ::::::
कैल से लेकर मानकपुर के नजदीक तक बाईपास बनाया जा रहा है। इसके लिए टेंडर हो गया है और वर्क आर्डर जारी होने वाला है। अगले साल मार्च तक बाईपास बन कर तैयार हो जाएगा।
- आरके टिंडवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed