फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   byke, video viral

वायरल हुई बाइक चोरी की वीडियो तो सुनसान जगह पर छोड़ भागा चोर

Wed, 07 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
byke, video viral
गांव नागल में बाइक चोरी कर ले जाता युवक। - फोटो : YAMUNA NAGAR
बाइक चोरी की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद लोगों ने चोरों को पहचान लिया। वहीं वायरल वीडियो चोरों ने भी देख ली। जिसके बाद वे चोरी की बाइक अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। चोरों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश की तो उन्हें बाइक लावारिस खड़ी मिली। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तीनों युवक नशे के आदी हैं। नशापूर्ति के लिए तीनों ने वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के युवा नशे की जद में हैं और नशापूर्ति के लिए अपराध के रास्तों पर अग्रसर हो रहे हैं। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। चोरी इत्यादि वारदातें बढ़ने के बाद लोगों ने अपनी गलियों के प्रवेश व निकास पर और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव नागल निवासी सुरेश कुमार धीमान ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। तभी गांव के तालिम, मोसिन व संदीप कुमार ने बाइक चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है। चोरी के आरोप में तीनों युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed