{"_id":"657b53bec31c695b330972c6","slug":"buy-and-sell-mobile-on-womans-id-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-10599-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला की आईडी पर मोबाइल खरीदकर बेचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला की आईडी पर मोबाइल खरीदकर बेचे
विज्ञापन
धोखाधड़ी के कई मामलों में जेल में बंद बूड़िया निवासी शुभम व उसके साथी पर एक ओर केस दर्ज हुआ है। बूड़िया निवासी सीमा का आरोप है कि आरोपी ने उसकी आईडी पर बजाज फाइनेंस से मोबाइल फोन खरीद कर बेच दिए। आरोपी शुभम पर पहले भी धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी इन मामलों में जेल में बंद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुभम ने धोखे से उसकी आईडी लेकर बजाज फाइनेंस से आईफोन खरीद लिया। इसी प्रकार कैंप निवासी साहिल ने भी उसकी आईडी का प्रयोग करके एक और फोन खरीदा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दोनों फोन बेच दिए। अब कंपनी द्वारा उससे दोनों मोबाइल फोन की किस्त जमा करवाई जा रही है। जब उसे फोन खरीदने के संबंध में जानकारी मिली थी तो उसने गांधीनगर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, मगर मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने आरोपियों की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आरोपी शुभम पर करीब चार महीने पहले दूसरों की आईडी पर बजाज फाइनेंस से मोबाइल खरीद कर आगे बचने के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी लोन दिलाने का झांसा देकर आईडी लेता था। फिर उन आईडी पर मोबाइल खरीद लेता था। इन मामलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में उसे गिरफ्तार कर लिया था।