फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessman cheated for Rs 23 lakh

Yamuna Nagar News: कारोबारी से 23 लाख रुपये ठगे

Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Businessman cheated for Rs 23 lakh
यमुनानगर। शातता ठगों ने लकड़ी की ट्रेडिंग करने वाले एक कारोबारी से 23 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी ने शिकायत देकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रघुनाथपुरी काॅलोनी निवासी नितेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लकड़ी ट्रेडिंग का काम करते हैं। उनकी उन्नति इंफीनिटी के नाम से फर्म है। नितेश ने बताया कि 3 मई को उनके मेल पर एक मेल आया और उसने बताया कि वह भारत देश से विदेश में ट्रेडिंग करने का काम करते हैं। जिस पर उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद 6 मई को फिर से उनके पास एक मेल आया। जिसमें कहा गया कि उन्हें एक सामान को विदेश में सप्लाई करना है और बताया गया कि यह सामान वह कैंसर की दवाई बनाने में सप्लाई करते हैं। जिसका दाम पांच हजार यूएस डालर है। मगर पहले सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक की मौत हो चुकी है। जिसके चलते उन्हें सप्लाई नही मिल पा रही है। साइबर ठगों ने नितेश को 20 प्रतिशत कमीशन देने की बात भी कही। जिसके बाद ठगों ने कारोबारी नितेश शर्मा ने कई बार में अपने खाते में 23 लाख रुपये से ज्यादा डलवा दिए। मगर इसके बाद नितेश को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed