फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses parked on the road caused problems, leading to traffic jams

Yamuna Nagar News: सड़क पर खड़ी बसें बनीं मुसीबत, लगा रहा जाम

Wed, 17 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buses parked on the road caused problems, leading to traffic jams
साढौरा बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी बस में सवार होते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा क्षेत्र में रोडवेज और निजी बसों के चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए बस अड्डे के भीतर बसें खड़ी करने की बजाय मुख्य सड़क पर ही उनका ठहराव कर रहे हैं। इससे यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बसों के खड़े होने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। हालात यह हैं कि मुख्य सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
यात्रियों का कहना है कि परिवहन मंत्री और रोडवेज के जीएम द्वारा बसों को अनिवार्य रूप से बस अड्डे के भीतर खड़ा करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर का पालन नहीं हो रहा। विद्यार्थी रमन, सुनीता, राजेश्वरी, सुनील और रहमदीन ने बताया कि सड़क पर खड़ी बसों में यात्रियों को बीच सड़क से ही चढ़ना और उतरना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में प्रतापनगर क्षेत्र में विद्यार्थियों के घायल होने और मौत तक की घटनाएं सामने आने के बावजूद परिवहन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। रामकुमार, नरेश और साजिद ने बताया कि बसों द्वारा सड़क घेरने से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है।
विज्ञापन

जाम के कारण न केवल आम यात्रियों बल्कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी परेशानी होती है। विद्यार्थियों का समय भी जाम में फंसकर बर्बाद हो जाता है, जिससे उन्हें शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में देरी होती है। कई बार बसें अड्डे में न आने के कारण पासधारक विद्यार्थियों को मजबूरी में निजी बसों या ऑटो जैसे महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवकुमार, रमण और सतीश ने बताया कि यात्रियों को धूप, बारिश और ठंड में सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं अमित सोनी, गुलशन और राजकुमार ने कहा कि बस अड्डे के बाहर बसों के जमावड़े से आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

चालकों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन वे मनमानी से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर भी सुधार नहीं हुआ तो पुलिस के माध्यम से सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। -महेंद्र सिंह, इंचार्ज, बस अड्डा साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed