फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses increased for Shiva devotees going to Haridwar in Sawan

Yamuna Nagar News: सावन में हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के लिए बसें बढ़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Buses increased for Shiva devotees going to Haridwar in Sawan
सावन माह में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों व अन्य शिव भक्तों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने रूट पर बसों की सर्विस बढ़ा दी है। यमुनानगर से हरिद्वार रूट पर बसों के समय बढ़ाकर कुल 17 कर दिए गए हैं। इनमें पांच समय यमुनानगर और अन्य दूसरे डिपो की बसों के हैं।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक बालक राम की मानें तो अगर रूट पर डिमांड बढ़ती है तो परमिट लेकर बसों के समय और बढ़ाए जाएंगे। बता दें कि सावन माह में हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित पंजाब, हिमाचल से काफी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिवभक्त यमुनानगर से होकर यूपी के सहारनपुर जिले से होते हुए हरिद्वार जाते हैं। जिन्हें आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर सहित अन्य डिपो की बसे यमुनानगर से हरिद्वार के लिए चलाई हैं।
विज्ञापन


5.00 सुबह, 6.00 सुबह, 6.45 सुबह, 7.30 सुबह, 8.00 सुबह, 8.30 सुबह, 8.40 सुबह, 9.40 सुबह, 10.10 सुबह, 11.30 (चंडीगढ़ से कैल-कलानौर बाईपास के रास्ते) 12.30 दोपहर, 1.00 दोपहर, 1.25 दोपहर, 2.00 दोपहर, 2.30 दोपहर, 4.00 शाम, 5.00 (इनमें सुबह 5.00, 6.00, 8.40, 11.40 व दोपहर 1.00 बजे का समय यमुनानगर डिपो की बसों का है। जिसमें 11.40 वाली बस चंडीगढ़ से लौटते समय कैल-कलानौर बाईपास के रास्ते हरिद्वार जाती है जबकि दोपहर एक बजे की बस वाया हिसार हरिद्वार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से हर साल हरिद्वार कांवड़ लेकर जाने वाले अजादनगर के अनिल कुमार, दशमेश कॉलोनी के सतेंद्र, प्रमोद, नितिन, तेजली के नैब सिंह ने बताया कि सावन माह में 24 घंटे यात्री हरिद्वार के लिए जाते हैं, पर हरियाणा रोडवेज के बसों की यमुनानगर से सर्विस सिर्फ दिन के समय हैं। ऐसे में शाम बाद हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन व अन्य विकल्प का सहारा लेना पड़ेगा। इसलिए शाम बाद भी रात दस बजे तक रूट पर बसों की सर्विस की जानी चाहिए, जिससे शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed