फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Budiya School team secures first place in mathematics quiz

Yamuna Nagar News: गणित प्रश्नोत्तरी में बूड़िया स्कूल की टीम प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Budiya School team secures first place in mathematics quiz
प्रश्नोत्तरी के ​प्रतिभागियों के साथ अ​धिकारी व शिक्षक। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बूड़िया स्कूल की टीम में स्तुति, पूर्वी सैनी और चेतन धीमान ने अपनी गणितीय प्रतिभा व त्वरित सोच का परिचय दिया। दूसरा स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर की टीम ने प्राप्त किया। टीम में यक्ष कालड़ा, विराट और नमन शामिल रहे। तृतीय स्थान मेजबान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की टीम पाया। इस टीम में पर्णिका, प्रतीक और वैभव शामिल रहे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खंडस्तर की विजेता टीमों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न स्कूलों की 12 टीमों में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गणित पर विद्यार्थियों ने अपनी समझ व ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जीत के लिए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि पैदा करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला गणित विशेषज्ञ संजय कांबोज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित विषय में रुचि बढ़ाने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य जावेद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि पैदा करने के साथ उनकी त्वरित सोच और समस्या समाधान की क्षमता को भी विकसित करती हैं। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर एवं पीजीटी फिजिक्स तनु शर्मा तथा पीजीटी गणित मनजीत सिंह ने किया। नरेंद्र कुमार और मनजीत सिंह ने बताया कि जिला विजेता टीम अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed