फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BSP, punjab election, haryana, yamunanagar

मापदंड के हिसाब से दी जाएगी यूपी और पंजाब चुनाव में टिकट : राजाराम

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSP, punjab election, haryana, yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगाधरी अनजमंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद, बसपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कई राज्यों के प्रभारी राजाराम मौजूद थे। इसके अलावा हरियाणा मध्य प्रदेश प्रभारी महेश आर्य वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा नेता नरेश सारण ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजाराम ने कहा कि बसपा के समय में उत्तर प्रदेश में कोई भी हीन नहीं समझा गया। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने अपार जनसमूह को अपने साथ जोड़ा है। अब वह हरियाणा में लगातार कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं, ताकि हरियाणा में आने वाली सरकार बसपा की हो। पंजाब चुनाव को लेकर कार्यकर्ता काम में लगे हुए हैं और वहां भी बसपा चुनाव लड़ सकती हैं। जिसके चलते कई सीटों पर बसपा का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो के दिशा-निर्देश पर वह कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। काफी संख्या में लोग बसपा का दामन थाम रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट मापदंड के हिसाब से दिया जाता है। सबसे पहले वह अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देते हैं, लेकिन इस दौरान यदि किसी को टिकट न मिले, तो वह किनारा कर जाते हैं। यह सब पार्टियों में होता है, यह कोई चिंता का विषय नहीं है। उत्तर प्रदेश में सरकार इस बार बसपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के साथ चलेंगे और लोगों को बसपा में जोड़ने का काम करेंगे। कार्यक्रम में पहले कांग्रेस में रह चुके रणधीर सिंह ने कांग्रेस छोड़ कर बसपा का दामन थामा। मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, धर्मपाल तिगरा, नसीम खान, नरेश, जिला अध्यक्ष जयराम ज्ञानेवाल, पूर्व अध्यक्ष मंगत राम सैनी, सहीराम, ईश्वर सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed