फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BSF jawan's daughter molested, photo taken from mobile

बीएसएफ जवान की बेटी के साथ छेड़खानी, मोबाइल से खींची फोटो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan's daughter molested, photo taken from mobile
यमुनानगर। दुकान पर सामान लेने गई बीएसएफ के जवान की 13 साल की बेटी का हाथ पकड़कर गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप है। आरोपी ने मोबाइल से उसकी फोटो भी खींच ली। विरोध जताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद फिर आरोपी ने नाबालिग का हाथ पड़ छेड़खानी की और उसे जबरन मोबाइल दिया। बेटी ने आपबीती अपनी मां को सुनाई। उसकी मां ने जब परिजनों को इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसे भी धमकाया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके तीन परिजनों पर पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर तैनात है। देश की सेवा के लिए अधिकतर समय वह बाहर ही रहता है। घर पर उसकी पत्नी व दो बेटियां है। उसकी 13 साल और सात साल की दो बेटियां गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि कई दिन से गांव का ही एक युवक उसकी बेटियों को स्कूल आते जाते रोककर परेशान कर रहा है। वह उसकी बेटी से छेड़खानी करता है। बीती 18 फरवरी को जब उसकी बड़ी बेटी गांव में ही दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपी ने उसकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की।
विज्ञापन

आरोपी ने इस दौरान उसकी बेटी की जबरन फोटो भी अपने मोबाइल में खींची। आरोपी ने उसकी बेटी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रोती हुई उसकी बेटी घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसकी पत्नी ने आरोपी के माता पिता को इस बारे में बताया। लेकिन आरोपियों ने इस बात को नजर अंदाज कर दिया। उसके बाद भी आरोपी ने उसकी बेटी से आते जाते छेड़खानी जारी रखी। बीती 27 फरवरी उसकी बेटी गांव में ही दूध लेने के लिए जा रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसकी बेटी को रोककर उसे जबरन मोबाइल दिया और बात करने को कहा। मोबाइल के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने घर आकर इस बारे में उसकी पत्नी को बताया। उसकी पत्नी जब इस बारे में आरोपी के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने भी उसकी पत्नी को धमकाया। उसकी पत्नी ने इसकी जानकारी उसे दी। उसने घर आकर इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि आरोपी युवक लक्की व उसके परिजनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed