फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brothers tied Rakhi to their sisters and pledged to protect them

Yamuna Nagar News: भाइयों ने बहनों से राखी बंधवाकर लिया रक्षा का संकल्प

Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Brothers tied Rakhi to their sisters and pledged to protect them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बाजार में राखियों, मिठाइयों व उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। इन खुशी के पलों को बहनों व भाइयों ने मोबाइल से फोटो लेकर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर दिनभर बधाइयों का भी सिलसिला चला।
भद्रा काल में अधिकतर भाई-बहनों ने रक्षाबंधन मनाने से परहेज किया। यमुनानगर में सोमवार को बाजार बंद रहता है, पर रक्षाबंधन पर्व के चलते सोमवार को बाजार खुला। बाजार में दुकानों व स्टॉल पर सजी राखियों, मिठाइयों व उपहार की जमकर खरीदारी हुई। खासकर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन समीप जवाहर मार्केट, जमना गली, पुराना रादौर रोड, खेड़ा बाजार, न्यू मार्केट, मीराबाई बाजार व रेलवे और वर्कशॉप रोड की दुकानों पर सुबह से शाम तक भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

इसके चलते छुट्टी के दिन भी अधिक ट्रैफिक के दबाव के चलते रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से गीता भवन मंदिर तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही। यातायात नियंत्रण के लिए चौक-चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों व बाजारों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी, लवणया, लक्षिता, भारती ने बताया कि भाइयों के लिए दो दिन पहले ही राखियां व मिठाई खरीदी थीं। भाइयों के घर जाकर उनकी कलाई पर राखियां बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही भाभियों व भतीजों को भी राखी बांधी। भाइयों ने रक्षा का संकल्प लिया और आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed