फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-Sister died in accident On Jagadhri Paonta National Highway

जिद पड़ी भारी: हरिद्वार जा रहे भाई-बहन को कार ने कुचला, मां के मना करने पर भी निकल गए थे घर से

Sat, 22 Jul 2023 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

सहारनपुर के गांव बिडबी निवासी सुलेख चंद ने बताया कि उसके जीजा नीटू की लगभग चार साल पहले मौत हो गई थी। उसकी बहन रानी अपने बेटे सचिन व बेटी प्रिया के साथ बूटर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसका भांजा सचिन एक मिस्त्री के पास बाइक रिपेयर करने का काम करता था।

विज्ञापन
Brother-Sister died in accident On Jagadhri Paonta National Highway
हादसे में मारे गए भाई बहन - फोटो : फाइल

विस्तार

जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर गांव भिलपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांसापुर की बूटर विहार कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सचिन व उसकी बहन 15 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई। 
विज्ञापन


दोनों भाई बहन शनिवार तड़के चार बजे घर से बाइक पर हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। पैसे न होने पर उनकी मां रानी ने उन्हें हरिद्वार जाने से मना किया था लेकिन फिर भी वह हरिद्वार जाने के लिए निकल पड़े। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उफान पर यमुना: पहाड़ों पर बरसात से हथिनी कुंड बैराज पर 2.23 लाख क्यूसेक पहुंचा जलस्तर, दिल्ली पर बढ़ा खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हो गई थी पिता की मौत
चार साल पहले ही उनके पिता नीटू की मौत हो चुकी थी। दोनों भाई बहन ही अपनी मां का सहारा थे। दोनों की मौत से मां बेसुध हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पैसे न होने पर मां ने किया था मना
सहारनपुर के गांव बिडबी निवासी सुलेख चंद ने बताया कि उसके जीजा नीटू की लगभग चार साल पहले मौत हो गई थी। उसकी बहन रानी अपने बेटे सचिन व बेटी प्रिया के साथ बूटर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसका भांजा सचिन एक मिस्त्री के पास बाइक रिपेयर करने का काम करता था। शुक्रवार शाम को सचिन व प्रिया ने अपनी मां रानी से हरिद्वार घूमने जाने के लिए रुपये मांगे थे। लेकिन उसकी मां ने पैसे न होने पर उन्हें हरिद्वार जाने से मना किया था। 
 

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे फिर कार ने कुचला
इसके बाद सचिन ने अपने मिस्त्री से हरिद्वार जाने के लिए रुपये लिए। शनिवार तड़के चार बजे दोनों भाई-बहन बाइक पर हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। जब वह नेशनल हाईवे 73ए पर गांव भिलपुरा के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद कार उन्हें कुचलती हुई निकल गई। दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। दोनों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed