फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke the locks of the businessman's house and stole jewelery worth Rs 4.5 lakh including cash worth Rs 2.20 lakh

व्यवसायी के घर के ताले तोड़ 2.20 लाख की नकदी समेत साढ़े चार लाख के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Broke the locks of the businessman's house and stole jewelery worth Rs 4.5 lakh including cash worth Rs 2.20 lakh
शहर की बैंक कॉलोनी में चोरों ने स्टोन क्रेशर पार्ट का व्यवसाय करने वाले बलदेव सिंह के घर का ताला तोड़कर दो लाख 20 हजार रुपये और साढ़े चार लाख रुपये के सोने में चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय व्यवसायी व परिवार के सदस्य उगाला में अपने भाई के मकान के मुहूर्त में गए हुए थे। पुलिस ने जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी बलदेव राज ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्टोन क्रेशर पार्ट का व्यवसाय है। उसके भाई ने उगाला में नया मकान बनाया है। बुधवार को मकान का मुहूर्त था। जिसमें वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ वहां पर गया हुआ था। जब वह वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सवा दो लाख रुपये, चार सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, दो जोड़ी बालियां, सोने का हार, दो कंगन, एक जोड़ी टाप्स, 6 जोड़ी चांदी की चेन, चार कट, बच्चों के कंगन और अन्य आभूषण गायब मिले। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed