फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke locks of three houses and stole cash, jewelery and goods

Yamuna Nagar News: तीन घरों के ताले तोड़ नकदी, गहने व सामान चुराया

Fri, 03 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Broke locks of three houses and stole cash, jewelery and goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों पर तीन घरों के ताले तोड़ नकदी समेत लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ब्राह्मण खेड़ा निवासी रवि कुमार कृषि विभाग में नौकरी करता है। उनकी पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर नौकरी करती है। सुबह वह और पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। जबकि बच्चे स्कूल में गए हुए थे। दोपहर को जब पत्नी घर आई तो मकान का गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से जेवरात व 20 हजार रुपये चोरी किए गए थे। उनके छोटे भाई के कमरे से भी जेवरात व 20 हजार रुपये चोरी किए गए थे। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं साढौरा के मोहल्ला रामदासिया निवासी नसीब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय स्कूल में शिक्षक है और बिलासपुर की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी प्रभजोत कौर भी निजी स्कूल में शिक्षिका है। सुबह वे दोनों अपनी अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर को छुट्टी पर वह घर आए तो कमरे के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर का सामान बिखरा हुआ था। कमरे से तीन सोने की चेन, तीन अंगूठियां सोने की, एक मोबाइल, घड़ियां, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान चोरी था। बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव भोले का माजरा निवासी मान सिंह के मकान से चोर मोबाइल व 1500 रुपये चोरी कर लिए गए। सुबह वह उठे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed