फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bride, police, yamunanagar, haryana

हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस सुरक्षा में ससुराल डटी महिला

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
bride, police, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
जगाधरी वर्कशाप। थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में लव मैरिज के तीन माह बाद ससुराल पहुंची नवविवाहित के घर में घुसने को लेकर हंगामा हो गया। लड़के के माता-पिता ने उसके लिए गेट नहीं खोला तो नवविवाहिता गेट फांद कर अंदर घुस गई। काफी देर नवविवाहिता से कहासुनी के बाद इसकी सूचना लड़के के पिता ने पुलिस को दे दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व हाथापाई के आरोप लगाए। पुलिस ने लड़के के पिता के बयान पर नवविवाहिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, नवविवाहिता ने भी चार पेज की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसमें प्रेम का झांसा देकर लड़के पर शोषण करने तथा उसके परिवार पर भी कई आरोप लगाए।
विज्ञापन


यूपी के हापुड़ निवासी नवविवाहिता शनिवार शाम को कृष्ण कॉलोनी स्थित अपने ससुराल में सामान लेकर पहुंच गई। उस समय घर में लड़के के माता-पिता थे और उन्होंने गेट नहीं खोला। ऐसे में विवाहिता गेट फांद कर अंदर पहुंच गई। ससुराल के लोगों ने विरोध जताया, लेकिन लड़की नहीं मानी। जिसके बाद ससुर विनय ने इसकी सूचना पुलिस में दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़के के पिता विनय शर्मा ने बताया कि उन्होंने लड़के को बेदखल किया हुआ है और अब उसका उनसे कोई लेना देना नहीं है। जबकि नवविवाहिता का कहना है कि परिजनों की मंजूरी से उसकी शादी हुई है। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर डटे रहे। देर रात पुलिस ने विवाहिता को ससुराल में ठहरा दिया और विवाहिता की सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिस कर्मी को भी लगा दिया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आधी रात को फिर हुआ हंगामा:
विवाहिता ने आरोप लगाया कि लड़के के परिजनों ने शाम को देख लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद रात करीब 11 बजे को उस पर हमला किया गया। जिसमें मारपीट की गई। उसकी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने बीच बचाव का प्रयास किया, उसके साथ भी मारपीट की गई। उधर, पुलिस का दावा है कि रात को कोई हमला नहीं हुआ। शराब के नशे में एक युवक कार चला रहा था, जिसकी कार दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले हुई थी शादी:
नवविवाहिता ने बताया कि चार साल पहले यमुनानगर स्थित गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी। यहां उसकी दोस्ती कृष्णा कालोनी निवासी युवक कर्ण से हो गई। इसी दौरान उसकी शादी जिले में एक अन्य युवक से हो गई। आरोप है कि कर्ण ने वहां से उसका तलाक करवा दिया और उसके साथ शादी करने का वायदा किया। तलाक के बाद वह यमुनानगर में ही किराए के मकान में रहने लगी। यहां कर्ण भी उसके साथ आकर रहने लगा। करीब दो तीन साल ऐसे ही चलता रहा। वह कर्ण के घर भी जाती थी और उसके माता पिता के साथ भी मिलती थी। इसी बीच कर्ण उसे शादी के लिए टरकाने लगा। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद बीती पांच जुलाई को कर्ण ने उसके साथ शादी कर ली। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद कर्ण उसे छोड़ कर आ गया और अपने घरवालों के साथ रहने लगा। वह कई दिनों से घर नहीं आया है। ऐसे में उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह भूखी प्यासी है। इसी मजबूरी में शनिवार को वह अपने ससुराल में आई थी, लेकिन ससुराल के लोग उसे जबरन बाहर निकाल रहे हैं। उसके साथ मारपीट भी की गई।

बेदखल है बेटा और हमारे पास नहीं रहता:
विनय शर्मा का कहना है कि बेटे को शादी से पहले ही बेदखल कर दिया था। उनका बेटा उनके घर मे नहीं रहता है और अब वह कहां है, उन्हें नहीं पता। यूं लड़की को उनके घर में नहीं घुसना चाहिए। दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। यह उन दोनों का मामला है। कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना चाहिए। शनिवार को लड़की ने उनके घर में घुस कर उनकी पत्नी से मारपीट की है, जिसमें उनकी पत्नी को चोट भी लगी है। उनका कहना है कि लड़की ने पहले भी शादी की थी और उसका तलाक हुआ है। वह उनसे पैसे ऐंठना चाहती है। विनय कुमार ने गांधी नगर चौंकी में विवाहित के खिलाफ शिकायत दी।


जांच कर रहे हैं: चौकी प्रभारी
विनय कुमार की शिकायत पर लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, लड़की के बयान भी लिए गए हैं, जिन पर जांच शुरू कर दी है। रात को नवविवाहिता पर कोई हमला नहीं हुआ है। कार चालक ने दीवार में टक्कर मारी है। जिसमें सुरक्षा में बाहर बैठी पुलिस कर्मी बाल बाल बच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
पृथ्वी सिंह, प्रभारी, गांधी नगर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed