फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bricks were pelted on the house of a woman living in a camp

Yamuna Nagar News: डेरे में रहने वाली महिला के घर पर बरसाईं ईंटें

Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bricks were pelted on the house of a woman living in a camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। नाचरौन गांव के जठलाना रोड पर स्थित डेरे में अपने बेटे के साथ रहने वाली एक महिला के घर पर रविवार की अलसुबह अज्ञात लोगों ने ईंटें बरसाकर हमला किया। काफी देर घर पर ईंटें बरसाने के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।षसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच की। नाचरौन गांव के डेरे में रहने वाली महिला हरविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति हरभजन सिंह लगभग एक वर्ष पहले कामकाज के लिए कनाडा गए हुए है। वह अपने 17 वर्षीय बेटे जगरूप सिंह के साथ गांव नाचरौन में जठलाना रोड पर स्थित एक डेरे में रहती है। बीती रात वह अपने बेटे के साथ घर पर थी।

रात के लगभग 2 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर के गेट को खटखटाया। उन्होंने गेट नहीं खोला। इसके बाद अज्ञात लोगों ने उसके घर पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके गेट पर लगी फाइबर को ईंट मारकर तोड़ डाला और ताले को तोड़ कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed