फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   boxer challenged

‘आप समय और स्थान निश्चित करो, मैं मुक्केबाजी के लिए तैयार’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
boxer challenged
boxer challenged - फोटो : Yamuna Nagar
स्टाइलिश भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत ने एक बार फिर पूर्व विश्व चैंपियन आमिर खान को मुक्केबाजी के लिए चुनौती दी। आमिर खान पाकिस्तान मूल का ब्रिटिश मुक्केबाज है और पिछले साल सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित डब्ल्यूबीसी पर्ल वर्ल्ड चैंपियनशिप में इन दोनों का मुकाबला होना था, लेकिन मुकाबले से कुछ दिन पहले ही नीरज की कार का एक्सीडेंट हो गया था और वह जख्मी हो गए थे। यमुनानगर के रहने वाले 27 वर्षीय मुक्केबाज अब पूरी तरह से फिट हैं और लड़ने के लिए उत्सुक हैं। नीरज ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने यमुनानगर में रहकर कड़ी प्रैक्टिस की है। अब कोविड-19 के तहत लगे लॉक डाउन में ढील के साथ खेल गतिविधियां शुरू होने लगी हैं। ऐसे में चोट के कारण जो मुकाबला टल गया था, मैं वह चुनौती पूरा करने के लिए फिट हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी आमिर कहता है, जहां भी वह कहता है, मैं मुकाबले के लिए तैयार हूं्। मैं उनसे रिंग में भिड़ने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। वह एक चैंपियन मुक्केबाज हैं और उनको हराकर मुझे संतुष्टि मिलेगी। कोविड 19 के चलते आयोजक कुछ समय ले सकते हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही मुकाबले की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन

नीरज गोयत ने कहा कि मुझे यकीन है कि हमारा मुकाबला भारत में पेशेवर मुक्केबाजी को बढ़ावा देगा। मैं कई बार फोन पर आमिर से बात करता हूं। हम रिंग के बाहर दोस्त हैं, लेकिन रिंग के अंदर हम बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद उसने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के ओबेडि मागुची को दो राउंड में ही हरा दिया, जबकि छह राउंड की प्रतियोगिता होनी थी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक शानदार वापसी थी। इसने मुझे मेरा आत्मविश्वास वापस पाने में मदद की। फिलहाल मैं यमुना नगर में घर पर प्रशिक्षण ले रहा हूं और खुद को लड़ाई के लिए तैयार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल पिछले साल टीम इंडिया के खिलाफ मैनचेस्टर में मिली हार के बाद पाकिस्तान मूल के बॉक्सर आमिर खान ने डब्ल्यूबीसी पर्ल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत को हराकर बदला लेने की चुनौती दी थी। जिसे नीरज ने स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया था कि आमिर खान मेरे साथ भारत की जीत को देखेंगे। 12 जुलाई 2019 को उनके बीच में मुकाबला होना था, लेकिन उससे पहले जून में नीरज दुर्घटना में घायल हो गए थे। नीरज 12 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed