{"_id":"5d8d05118ebc3e016308ef3c","slug":"boloro-six-people-rod-yamuna-nagar-news-rtk520183375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो में सवार होकर आए छह युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, रॉड से वार कर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो में सवार होकर आए छह युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, रॉड से वार कर दंपती को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ईस्ट भाटिया नगर मेें बोलेरो पर सवार होकर आए 5-6 युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दंपती के विरोध जताने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बदमाशों ने इस दौरान घर में खड़ी बुलेट समेत दो बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामान तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दिन में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
ईस्ट भाटिया नगर निवासी हरिश भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव दड़वा में दूध की डायरी है। उसका लड़का विशाल दूध की डायरी का काम करता है। वीरवार अलसुबह करीब साढे़ तीन बजे एक सफेद रंग की बोलेरो कार में 5-6 युवक अपने हाथों में रॉड लेकर उसके घर के मेन गेट की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आते ही आरोपियों ने घर के आंगन में खड़ी एक बाइक व एक बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन, फ्रीज, छत के पंखे, वॉशबेशन व रसोई के शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकला तो एक लड़के ने अपने हाथ में पकड़ी लोहे की रॉड उसके सिर में बाई तरफ मारी। उसने शोर मचाया तो उसकी पत्नी सीमा भाटिया कमरे से बाहर आई। इसके बाद उनके पड़ोसी युवक शंटी ने लोहे की रॉड से उसकी पत्नी सीमा की बाइक टांग पर वार किया। इसके बाद अन्य युवक उन दोनों पर टूट पड़े और मुक्के, थप्पड़ व लातों से उन्हें बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर अपनी बोलेरो कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शंटी को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हरिश भाटिया ने बताया कि शंटी नाम का लड़का पहले उनके पड़ोस में रहता था। अब वह भाटिया नगर में दूसरे स्थान पर रहता है। उन्हें पता चला था कि बुधवार को मोहल्ले के बच्चों में आपस में कहा सुनी हुई थी। जिसमें उसका बेटा भी था। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण शंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमारे घर पर हमला कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने हरिश भाटिया की शिकायत पर आरोपी युवक शंटी को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमलजीत सिंह, एसएचओ थाना शहर यमुनानगर।