फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body parts scattered on the road

Yamuna Nagar News: सड़क पर बिखर गए शरीर के लोथड़े

Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Body parts scattered on the road
यमुनानगर। अगले माह 13 मई को रोय का जन्मदिन है। इस दिन रोय तीन साल का हो जाता। जन्मदिन के आने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। शहर के बीचोबीच जहां हादसा हुआ उस समेत अन्य सड़कों पर भारी वाहनों की नो एंट्री है।
विज्ञापन

इसके बावजूद शहर में धड़ल्ले से डंपर, ट्रक व लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां निकल रही हैं। यहां तक की डीसी कैंप आवास, जिला सचिवालय के सामने से ऐसे वाहन बिना किसी डर के दौड़ रहे हैं, परंतु कोई उन्हें रोकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए तीन साल से भी कम उम्र के मासूम की इस दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बच्चे का संस्कार करने के लिए परिजनों के पास उसका पूरा शरीर तक नहीं था। डंपर से कुचले जाने और लकड़ियां गिरने के बाद रोय के शरीर के लोथड़े सड़क पर दूर तक बिखर गए। पोस्टमार्टम से लेकर उसके अंतिम संस्कार तक केवल खानापूर्ति हुई। मां आखिरी बार ठीक से अपने बच्चे को गोद में भी नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना सब कुछ होने के बाद सोमवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दिया कि शहर में भारी वाहन, खनन सामग्री, लकड़ी से लदे वाहनों का आज के बाद शहर में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। जबकि भारी वाहनों का प्रवेश पहले से वर्जित है। परंतु पुलिस शहर में आने वाले किसी भी वाहन को रोकती तक नहीं। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात है। पुलिस के साथ सभी चौक पर चार से पांच होमगार्ड भी रहते हैं।

पुलिस का ध्यान चौक पर केवल वाहनों के चालान काटने पर ज्यादा है। चौक पर कोई यूपी नंबर की बाइक या कार देखी नहीं की पुलिस तेजी से उसकी तरफ लपक पड़ती है। जबकि अपने ही शहर के लोग वहीं बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन पर खड़े रहते हैं। यदि पुलिस इतनी तेजी नो एंट्री में भारी वाहनों के घुसने से रोकने पर दिखाती तो शायद तीन साल का रोय आज अपने माता-पिता के साथ अठखेलियां कर रहा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed