फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of Anshul who jumped into the canal recovered after three days

Yamuna Nagar News: नहर में कूदे अंशुल का शव तीन दिन बाद बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Body of Anshul who jumped into the canal recovered after three days
यमुनानगर। दादूपुर हेड से 28 मई को पश्चिमी यमुना नहर में कूदे मांडखेड़ी निवासी अंशुल का शव शुक्रवार को बूड़िया पुल के पास से बरामद किया गया। परिजन तीन दिन से पुल के आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। रात के समय भी पुल पर लाइट लगाकर नहर में उसके शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन नई नहर में परिजनों ने अंशुल का शव देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक अंशुल की मां ऊषा रानी का आरोप है कि 28 मई को उनके गांव के ही कुछ लोगों ने अंशुल से मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। अब पुलिस मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है। इससे पहले सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में मांडखेड़ी निवासी ऊषा रानी ने बताया था कि उसका बेटा अंशुल मंगलवार दोपहर तीन बजे घर पर मौजूद था। तभी उनके गांव के सचिन, सुखदेव सिंह अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर पर आए। आरोपियों ने उसके बेटे का गला पकड़कर उससे मारपीट की। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर गए कि आज घर पर ही मारकर जा रहे, अब बाहर से तेरी लाश घर पर नहीं आने की। धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए। उनके जाने के बाद उसका बेटा अंशुल भी अपनी बाइक पर घर से निकल गया लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। जब वे उसकी तलाश में निकले तो उसकी बाइक व मोबाइल दादूपुर हेड पर मिला था जहां उन्हें पता चला कि अंशुल नहर में कूदा है। आरोप है कि आरोपियों से परेशान होकर उसके बेटे ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन





दोस्तों के साथ नहाते हुए डूबे व्यक्ति का शव नहर से मिला -
यमुनानगर। गोताखोर राजीव व सुखराम की टीम ने पश्चिमी यमुना नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। गोताखोर राजीव ने बताया कि शुक्रवार को वह पश्चिमी यमुना नहर में दादूपुर से डूबे युवक की तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें पश्चिमी यमुना नहर से एक अन्य व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त भीलछप्पर निवासी 50 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई है। उसके बेटे रजत ने बताया कि उसके पिता बलकार सिंह 29 मई को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए दादूपुर हेड गए थे। नहाते हुए वह यमुना नहर में डूब गए थे। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की मदद से उनका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed