फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bloody clash between two groups, each other's vehicles destroyed, eight injured

Yamuna Nagar News: दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक-दूसरे के वाहन तोड़े, आठ लहूलुहान

Sun, 23 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups, each other's vehicles destroyed, eight injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। थाना जठलाना क्षेत्र में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर असलहे व डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों तरफ के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे की है। विवाद में दोनों पक्षों की तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और एक दुकानदार की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों पक्षों में विवाद यूरिया खाद की आपूर्ति को लेकर बताया जा रहा है। थाना जठलाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आई शिकायत पर दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खजूरी निवासी पृथ्वी विजय सिंह ने बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बरखा राम के साथ स्कार्पियो कार से जा रहा था। जब जठलाना में पहुंचा तभी बोलेनो कार में आए गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू, निर्मल, सूरज व साहिल ने उनकी कार रुकवा ली। कार जैसे ही रोकी तो डंडों से उनकी कार के शीशे तोड़ कर दिए गए।
विज्ञापन

किसी तरह से वहां से वह बचकर भागे निकले। लेकिन आगे उन्हें कार में अनीमेष, भानू, यशपाल व प्रताप सिंह मिले। अभी वे उनसे बात कर रहे थे, तभी पीछे से बोलेनो कार में आरोपी आ गए। उन्होंने डंडों, हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडों से वार कर जख्मी कर दिया। भानू, यशपाल, अनिमेष व प्रताप सिंह भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खजूरी गांव के सूरज चौहान ने बताया कि उसका दोस्त साहिल घाट नंबर बी-13 पर नौकरी करता है। साहिल ने पौने पांच बजे ताऊ के लड़के राजकुमार को फोन कर कहा उसके पास व्हीकल नहीं है। वह उसे ले जाने के लिए घाट पर आ जाए। इस पर राजकुमार बोलेनो कार में चाचा सितेंद्र और निर्मल को लेकर घाट पर पहुंच गया।
जब वापसी में वे गांव खजूरी आ रहे थे करीब सवा पांच बजे जब वे पंजाब एंड सिंध बैंक जठलाना के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही स्कार्पियो व बोलेनो कार खड़ी थी। उन्हें देखकर प्रताप सिंह ने बोलेनो कार से उनकी कार में टक्कर मार दी।
उनकी कार में प्रहलाद उर्फ भानू, अनिमेश उर्फ सोनू, यशपाल सिंह, संजीव गांव पांजूपुर तथा दूसरी स्कार्पियो कार पृथ्वी विजय सिंह चला रहा था। जिसके साथ बरखा राम, कर्ण गांव अमादलपुर तथा अन्य चार पांच लोग मौजूद थे। इस दौरान दोनों गाड़ियों से आरोपी उतरे और डंडे व चाकू से हमला कर दिया, जिसमें निर्मल सिंह व राजकुमार को भी इन सभी ने मिलकर गम्भीर चोटें मारी हैं।

विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है। दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी। - रजत शर्मा, इंचार्ज, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed