फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Black coronary knocks after Corona, corona-positive young man came in grip

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की दस्तक, कोरोना पॉजिटिव रह चुका युवक आया चपेट में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Black coronary knocks after Corona, corona-positive young man came in grip
यमुनानगर। कोरोना रोगियों के लिए खतरनाक बन रहे ब्लैक फंगस यानी ‘म्यूकर माइकोसिस’ ने अब जिले में भी दस्तक दी है। शहर के जिंदल अस्पताल में आए एक रोगी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां पर उसका एक आंख का ऑपरेशन किया गया। अब मरीज को ऑपरेशन के बाद वापस जिंदल अस्पताल में भेज दिया गया है। आधिकारिक तौर पर यह जिले में ब्लैक फंगस का पहला मामला है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव भिक्खनपुर निवासी 47 वर्षीय युवक को यह बीमारी हुई है।
विज्ञापन

अप्रैल में उसे कोरोना संक्रमण हुआ था और शहर के एक अस्पताल में कोरोना से जीत हासिल करके घर चला गया था। कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद उसे ब्लैक फंगस के लक्षण हो गए थे, जिस पर परिजनों ने उसे जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। जिंदल अस्पताल के डॉक्टर योगेश जिंदल ने बताया कि कोविड का ये मरीज 10 अप्रैल को यह एक दूसरे अस्पताल में भर्ती हुआ था। 25 अप्रैल को वह ठीक होकर घर चला गया था। करीब दस दिन बाद उसे ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने लगे। इसके चेहरे की एक साइड में सूजन आ गई और सिर में बहुत ज्यादा दर्द हो गया। मरीज को मेरे पास लाया गया। जहां पता चला कि इसे ब्लैक फंगस है। उन्होंने इसे पीजीआई रेफर कर दिया, वहां पर 17 मई को ऑपरेशन करके मरीज की आंख के पास जो साइनेसिस थे। उन्हें अंदर से साफ कर दिया गया है और एक आंख निकाल दी गई। ऑपरेशन के बाद 19 मई को इसे आगे के इलाज के लिए वापस हमारे पास भेज दिया गया।
विज्ञापन

सावधानी बरतें
डॉ. योगेश जिंदल के मुताबिक अनियंत्रित डायबिटीज, रक्त कैंसर, थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित रोगियों को स्टेरॉयड का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि ऐसे रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। यह ब्लैक फंगस को बढ़ावा देती है। इसमें प्रारंभिक तौर पर बुखार, चेहरे पर दर्द, नाक में भारीपन, सुन्न होना, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। ब्लैक फंगस संक्रमण होने पर एंटी फंगल इंजेक्शन एंफोटेरेसिन-बी लगाया जाता है। ये इंजेक्शन करीब 10 से 15 दिन मरीज को लगाने पड़ते हैं। इंजेक्शन की डिमांड भेजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना हुआ था तो इन लक्षणों का ध्यान रखें
-नाक में दिक्कत महसूस हो रहा हो।
-सिरदर्द या चेहरे के एक हिस्से में ज्यादा दर्द और सूजन हो।
-चेहरा सुन्न पड़ रहा हो और रंग बदल रहा हो।
-पलकें सूजने लग जाएं और दांत हिलने लगे।
-बुखार, सांस लेने में दिक्कत, कफ।
-खंखार में खून आना और सीने में दर्द।
-धुंधला दिखाई पड़े।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में एक मरीज को पीजीआई से ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। पीजीआई में हुई जांच में सामने आया कि युवक को आंख के पास ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइसोसिस) हुआ था। पीजीआई में उसका ऑपरेशन कर आंख निकाली गई। अब उसे वापस जिंदल अस्पताल में ही आगे के इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed