{"_id":"664bc7284f059cf2b000fe14","slug":"biryani-not-given-in-car-shopkeeper-attacked-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119278-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार में बिरयानी नहीं दी, दुकानदार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार में बिरयानी नहीं दी, दुकानदार पर किया हमला
Tue, 21 May 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कार में बिरयानी न देने की रंजिश में 15-20 आरोपियों ने गोबिंदपुरी रोड स्थित दुकान के दुकानदार, उसकी मां, पिता व कर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
कमला नगर निवासी रचना अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गोबिंदपुरी रोड पर बिरयानी चौक के नाम से दुकान है। रात को वह, उसका बेटा दीपांकित व कर्मी दुकान पर थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे दुकान पर हैरी नाम के युवक ने उसके बेटे दीपांकित को फोन किया और कार में ही आर्डर लेने के लिए बोला। इस पर उसे मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर आरोपी हैरी गाली गलौज करने लगा। उसके साथ कार में बैठे गोल्डी, भावुक व अन्य उतरकर आए और उनके कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। उसने बीच बचाव किया। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। बाद में वह पांच-छह कारों में 15-20 युवकों के साथ आए। आते ही आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बीच में आए उसके पति व कर्मी को भी पीटा। इससे वे घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।