फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   biomitric, machin, wirodh,

बायोमिट्रिक मशीन के विरोध में उल्टे झाडू लहराए

Fri, 12 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 12 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
biomitric, machin, wirodh,
यमुनानगर
यमुनानगर। स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर निगम कार्यालय में लगाई जा रही बायोमिट्रिक मशीन के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों गुरुवार को उल्टे झाडू़ कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे दो मई से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। सुबह के टाइम वे सफाई कार्यों में व्यस्त होते हैं। ऐसे में वे बायोमिट्रिक में हाजिरी लगाए या सफाई करें। प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व शाखा प्रधान राजकुमार धारीवाल व मंच संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मचारी उल्टे झाडू़ लेकर गुरुवार सुबह नगर निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने गेट मीटिंग कर नगर निगम प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान राजकुमार धारीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी नगर पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों के सफाई के कार्य से ठेका प्रथा समाप्त कर दी थी, लेकिन नगर निगम यमुनानगर स्थानीय प्रशासन द्वारा आज भी अपने चहेतों को सफाई का ठेका दिया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य मांगेराम तिगरा व उपप्रधान राजकुमार ससौली ने कहा कि कर्मचारी दो मई से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगे नहीं मानी। मौके पर सौरण, रोहताश, सन्नी, गुलजार, अहमद आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed