{"_id":"63126933f09cfe679e6a9d02","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-two-women-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl1198797140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को लूटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्र में दो दिन में झपटमारी की तीन वारदात हो चुकी हैं। इससे महिलाएं दहशत में हैं। गांव ककड़ौनी और छलौर में बृहस्पतिवार को दो महिलाओं से बाइक सवार सोने की बालियां झपट कर फरार हो गए। दोनों वारदात एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने की हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली वारदात में गांव छलौर निवासी 65 वर्षीय बंतो देवी ने पुलिस को बताया कि वह एक सितंबर की दोपहर ग्रामीण बैंक रामपुर कंबोयान में रुपये निकलवाने गई थी। एक हजार रुपये व बैंक की पासबुक को थैले में डालकर घर लौट रही थी। वह गांव छलौर के मोड़ से गांव की तरफ मुड़ी तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए।
तीनों ने अपने चेहरों पर कपड़ा लपेटा था। बाइक पर नंबर भी नहीं था। बाइक सवार उससे गांव मंगलौर का रास्ता पूछने लगे। वह उन्हें रास्ता बताने लगी तो युवकों ने उसके दोनों कानों की सोने की बालियां झपट ली। साथ ही थैले में से एक हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दूसरी वारदात में थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव ककड़ौनी निवासी सरूपी देवी ने बताया कि वह मारवा खुर्द रोड पर सतपाल के खेतों से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थी। तीन युवक बाइक पर मारवा खुर्द की तरफ जा रहे थे। आरोपियों ने उसके पास बाइक रोकी और उसोने की बालियां झपट ली। उनसे शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र होने लगे। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए।
इसके पहले बुधवार को गांव बसातियांवाला निवासी दविंद्र कौर से बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गया था। दविंद्र कौर की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह स्कूटी पर छछरौली में बैंक से रुपये निकलवाने के बाद सूरजकुंड मंदिर कपालमोचन में माथा टेकने गई थी। वहां से लौटने समय रास्ते में बाइक पर नकाबपोश युवक आया और उनका पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में दो मोबाइल, तीन हजार रुपये, दस्तावेज थे।
साढौरा के बाद बिलासपुर में बढ़ी घटनाएं
कुछ दिन पहले तक साढौरा क्षेत्र में झपटमारी की वारदात हो रही थीं। अब बिलासपुर क्षेत्र में झपटमारी की वारदात बढ़ने लगी हैं। इससे महिलाओें में झपटमारों का खौफ है। दरअसल क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक बहुत ज्यादा चल रही हैं। इतना ही नहीं कई बाइक सवार चेहरे को कपड़े से लपेट कर चल रहे हैं, जिनकी पहचान करना आसान नहीं होता है।