फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding factory worker dies due to car collision, Yamunanagar

बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding factory worker dies due to car collision, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 के कैल कलानौर बाईपास पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति तिगरा स्थित फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के गांव काजीपुरा निवासी पंजाब सिंह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके ताऊ का बेटा ओमकार (48) भी खेती बाड़ी का काम करता था। वह वीरवार को अपने ताऊ के बेटे ओमकार और गांव के ही सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर तिगरा के नजदीक स्थित फैक्टरी में मजदूरी करने आए थे। मजदूरी करने के बाद देर रात करीब दस बजे वे तीनों घर लौट रहे थे। वह और सचिन एक बाइक पर थे, ओमकार दूसरी बाइक पर सवार था।
विज्ञापन

कैल कलानौर बाइपास पर दुसानी कट के पास अंबाला की तरफ से एक इनोवा कार ने ओमकार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ओमकार बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। उसने सचिन की मदद से ओमकार को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नेआरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed