{"_id":"68682a0b28b8210bf00378d0","slug":"bike-riding-couple-died-due-to-collision-with-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140300-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। गांव भोगपुर के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कपूरी कला निवासी सुशील कुमार ने व्यासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके पिता संतराम, मां जीतो देवी के साथ बाइक पर किसी काम से व्यासपुर आए थे। रात को करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहे थे। गांव भोगपुर के पास तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता संतराम व मां जीतो देवी घायल हो गए।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल माता-पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से युवक घायल
यमुनानगर। खारवन रोड पर देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार गढ़ी गांव निवासी विपिन कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। घायल विपिन के दोस्त प्रदीप ने बताया कि विपिन जगाधरी में काम करता है। रोज की तरह रात को वह अपने काम से घरलौट रहा। खारवन रोड पर डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर सड़क पर जा लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एक्टिवा पर अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई चमन लाल का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद