फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider killed, second injured in truck hit

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, second injured in truck hit
यमुनानगर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। हादसा थाना जठलाना क्षेत्र के गांव नाचरौन के पास 22 नवंबर की शाम हुआ। सूचना पाकर पहुंची जठलाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गांव पोटली निवासी अरुण कुमार ने बताया कि 22 नवंबर की शाम उनका भाई आशीष (25) व गांव का अविनाश (19) बाइक पर नाचरौन किसी काम से गए थे। इस दौरान एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित आशीष व अविनाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आशीष व अविनाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां आशीष को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल अविनाश अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी मनीश ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed