फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to car collision, not identified

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, not identified
यमुनानगर । कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रजनी के साथ बाइक पर बूड़िया चौक से जा रहा था। जब वह छछरौली रोड पर कपूर अस्पताल से आगे पहुंचा तो उसके आगे एक बाइक सवार भी जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से कार आई और उन्हें साइड मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर पड़े। आगे जा रहे बाइक सवार को भी कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी उछल कर सड़क पर जा गिरा। उस बाइक सवार के सिर में चोट लग गई थी। जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत देखते ह़ुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed