फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies after falling into canal

Yamuna Nagar News: नहर में गिरे बाइक सवार की डूबने से मौत

Fri, 08 Nov 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार नहर में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की की मदद से शहर से शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे तीर्थनगर स्थिति पश्चिमी यमुना नहर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि आजाद नगर कालोनी निवासी सूरज एक कंपनी में काम करता था। बुधवार रात को डयूटी के बाद वह अपने मैनेजर को यमुना नहर पर छठ पूजा को लेकर हुई सजावट दिखाने के लिए आया था। वह मैनेजर को छोड़कर करीब ढाई बजेलौट रहा था।
विज्ञापन

तीर्थनगर नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हो पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वह नहर में गिर गया। उसकी बाइक नहर किनारे पर गिर गई। नहर में पानी अधिक होने के कारण सूरज गहरे पानी में डूब गया। सुबह को जब लोग वहां मौके पर नहर पर पहुंचे तो वबाइक देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज के एक साथी ने बाइक को पहचान लिया। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि देर रात को वह घर लौट रहा था। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed