फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider death by car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
जगाधरी से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चचेरे भाई ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भंभौली निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। उसकी गांव चनेटी में अपनी क्लीनिक है। शुक्रवार को वह अपनी क्लीनिक बंद करके अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव भंभोली जा रहा था। बिलासपुर मोड जगाधरी के पास रास्ते में उसे उसके चाचा का लड़का विजय कुमार मिल गया। विजय कुमार जगाधरी में ही नाई की दुकान करता है। यहां से दोनों अपनी अपनी बाइक पर गांव भंभौली जा रहे थे। रात करीब साढे़ 9 बजे जब वे गांव कैल के पास पहुंचे तो उसके चाचा का लड़का विजय कुमार उसके कुछ आगे चल रहा था। तभी जगाधरी की तरफ से एक कार अल्टो कार तेज गति से आई। इससे पहले वे कुछ समझ पाते आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके चाचा के लड़के विजय कुमार की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय कुमार बाइक समेत सड़क के बीचों बीच जा गिरा। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व माथे में काफी चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल विजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed