{"_id":"665bb7d2e1709f268b01aa3b","slug":"bike-rider-attacked-with-rods-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119810-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार पर रॉड व डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार पर रॉड व डंडों से किया हमला
Sun, 02 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के पिंजौरा गांव में दो भाइयों ने रंजिशन गांव के ही रविंद्र कुमार पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।
पिजौरा गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह अपने परिवार सहित खेतों में बने बाड़े में रहता है। शुक्रवार उसके पास उसके ताऊ को बेटा गुरमिंद्र खेत में काम करने के लिए आया था। शाम को वह उसे बाइक पर घर छोड़ने के लिए गांव गया था।
उसे घर छोड़कर जब वह डेरे पर जाने लगा तो रास्ते में सरस्वती नदी के पास नाई के खोखे के पीछे से आए पिंजौरा निवासी दीपक व उसके भाई विकास ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने रॉड व डंडों से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने डंडों से उसकी टांगों पर भी वार किए।
विज्ञापन
शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी उससे पुरानी रंजिश रखते है। इसी के लिए चले आरोपियों ने उस पर हमला किया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। छप्पर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।