फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Big blow to Agrasen College, sealed for not depositing property tax

नगर निगम का महाराजा अग्रसेन कॉलेज को बड़ा झटका, प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर सुबह पांच बजे किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Big blow to Agrasen College, sealed for not depositing property tax
जगाधरी। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज को सील कर दिया। अधिकारियों ने यह कार्रवाई शनिवार की सुबह पांच बजे की, जब कॉलेज के प्राचार्य और मैनेजमेंट सदस्य नींद से जागे भी नहीं थे। सील करने के बाद अधिकारियों ने करीब 10 एकड़ में फैले कॉलेज के गेट पर नोटिस लगा दिया, जिस पर लिखा था कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने के कारण इस संपत्ति को सील किया गया है। यदि किसी ने सील को तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम के अनुसार कॉलेज पर काफी समय से 89 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नोटिस के बावजूद कॉलेज प्रबंधन की ओर से टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। कॉलेज को सील किए जाने की सूचना पर कॉलेज प्राचार्य और मैनेजमेंट सदस्य आनन-फानन में पहुंचे, लेकिन कॉलेज में सील लगी होने के कारण प्राचार्य और स्टॉफ को अपनी गाड़ियां हाईवे किनारे खड़ी करके पैदल ही अंदर जाना पड़ा। बाद में कॉलेज के तरफ से कुल बकाया में से 10 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद निगम अधिकारियों की तरफ से कॉलेज गेट पर लगी सील को खोल दिया गया। विदित हो कि 1971 से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे महाराजा अग्रसेन कॉलेज के खिलाफ निगम की कार्रवाई शनिवार को दिनभर शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

------------
सातों प्रॉपर्टी पर बकाया 1.27 करोड़ रुपये टैक्स
महाराजा अग्रसेन कॉलेज के अलावा एक दुकान और पांच फैक्ट्रियों पर भी शनिवार को निगम ने सील लगाया। इन सातों प्रॉपर्टी पर निगम का करीब 1.27 करोड़ रुपये बकाया था। ब्याज माफी की छूट के साथ यदि ये प्रॉपर्टी मालिक अपना बकाया जमा करवा देते तो इन्हें केवल 6405995 रुपये ही जमा करवाने थे, लेकिन छूट खत्म होने के बाद अब ब्याज सहित टैक्स जमा कराना होगा। सील करने के बाद एक फैक्टरी मालिक ने अपना टैक्स जमा करवा दिया, जिसके बाद उनकी फैक्ट्री पर लगाई गई सील खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कार्रवाई के लिए निगम आयुक्त ने गठित की है टीम
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों की प्रॉपर्टी सील करने के लिए क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम में सीएसआई अनिल नैन, सहायक हरीश शर्मा, सहायक रघुबीर, विक्की, गौरव, वरुण, अनिल, शिवम, रजत, निखिल व होमगार्ड के जवानों को शामिल हैं।
इन जगहों पर निगम टीम ने की कार्रवाई
निगम की टीम शनिवार को सबसे पहले जगाधरी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज पहुंची। इसके बाद निगम की टीम ने सरस्वती कॉलोनी स्थित अमरनाथ गोयल की दुकान, गंगा नगर कॉलोनी में भारत शर्मा की भारती सॉ मिल फैक्टरी, तेजली गेट स्थित पदम कुमार जैन की वर्धमान स्ट्रिप्स पीयू फैक्ट्री, अमादलपुर रोड स्थित दिलबाग सिंह की प्रीति प्लाईवुड इंडस्ट्रीज को सील किया। इसके बाद निगम की टीम यमुनानगर जोन के गांव दौलतपुर पहुंची। यहां निगम की टीम ने यासीन की एएच सॉ मिल फैक्ट्री व खजूरी रोड रायपुर स्थित जय भगवान की फैक्टरी को सील किया। इन पर लगभग 38 लाख रुपये टैक्स बकाया है।

----------
ब्याज माफी के साथ 31 मार्च से पहले इतना जमा कराना था टैक्स
- महाराजा अग्रसेन कॉलेज - 4734573 रुपये
- अमरनाथ गोयल - 359867 रुपये
- भारती सॉ मिल - 252054 रुपये
- वर्धमान स्ट्रिप्स पीयू - 136554 रुपये
- प्रीति प्लाईवुड - 578911 रुपये
- एएच सॉ मिल - 151223 रुपये
- जय भगवान फैक्टरी - 192813
---------
टैक्स जमा कर खुलवा सकते हैं सील : खड़गटा
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर निगम ने 30 मार्च को सात, 31 मार्च को सात व शनिवार को सात प्रॉपर्टी सील की। इस दौरान 11 फैक्ट्रियां, नौ दुकानें व एक कॉलेज को सील किया गया। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि टैक्स जमा करवाने के बाद प्रॉपर्टी धारक सील खुलवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी धारक सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स व किराया जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed