फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhusan and chetna got first place in long race

लंबी दौड़ प्रतियोगिता में भूषण एवं चेतना प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bhusan and chetna got first place in  long race
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में फिट इंडिया आंदोलन के तहत शुक्रवार को लंबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबी दौड़ में भूषण ने प्रथम , पुलकित ने द्वितीय स्थान व परमानशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में चेतना ने प्रथम, कीर्ति ने दूसरा व भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लंबी दौड़ का आयोजन जेएमआईटी के खेल विभाग संयोजक डॉक्टर उमेश सिंह के द्वारा किया गया। फिट इंडिया आंदोलन केंद्र सरकार की ओर से 29 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था। इस आंदोलन का लक्ष्य लोगों की जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव एवं शारीरिक समस्याओं से निपटने में दौड़ना अपने आप में एक पूर्ण व्यायाम है। इस अवसर पर विकास भारद्वाज, राहुल शर्मा, डॉ प्रदीप राणा, पूजा शर्मा, सोनिया सैनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed