{"_id":"6a650b05180bbb74a70f5277","slug":"bhim-armys-protest-march-against-the-lathi-charge-at-jantar-mantar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-160145-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का रोष मार्च
Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी गेट से शहर में रोष मार्च निकालने जाते भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने वालों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध शनिवार को भीम आर्मी भी सड़क पर उतर गई। भीम आर्मी के पदाधिकारियों व समर्थकों ने जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रखे थे।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन यमुनानगर के बैनर तले समर्थक भर्ती परीक्षा प्रणाली में सुधार, हालिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर रोष मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। इससे पहले वह जगाधरी अनाज मंडी से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक जगाधरी पर प्रदर्शन करते हुए गए थे। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय पहुंचे, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम ने दिए गए ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि उन्हें किस आधार पर तैनात किया गया था। सआंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल, प्रदर्शन स्थल पर की गई बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में पुलिसकर्मियों के पास मौजूद काले रंग की लाठियों के प्रयोग की जांच कराने तथा भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट एवं हाई-विजिबिलिटी नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग भी उठाई गई। ऐसी व्यवस्था से जवाबदेही बढ़ेगी और किसी भी कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष अंकित छछरौली ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं की आवाज को दबाना उचित नहीं है। सरकार को भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और अभ्यर्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महासचिव संदीप मारवा कलां, जिला सचिव सुरजीत सिंह नेहरा, साढौरा विधानसभा अध्यक्ष हर्ष, रादौर विधानसभा अध्यक्ष ऋषिपाल दौलतपुर, जगाधरी विधानसभा अध्यक्ष शुभम खदरी उपस्थित रहे।