फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bharat bandh today, trains will also stop, Yamunanagar

भारत बंद आज, ट्रेन भी रोकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today, trains will also stop, Yamunanagar
नेहरू पार्क के सामने कृषि कानून की प्रतियां जलाते किसान और ग्रामीण। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसान आंदोलन के दस महीने पूरे होने पर संयुक्त मोर्चा की ओर से भारत बंद को लेकर सोमवार को जिलेभर में आठ जगह पर सड़कों को जाम किया जाएगा। वहीं हरनोल व सुढैल के पास आरओबी के नीचे अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन भी रोकी जाएंगी। पुलिस प्रशासन ने भी बंद से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस की तरफ से 20 नाके लगाए गए हैं। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। एसपी कमलदीप ने कानून व्यवस्था संभालने के लिए दंगा नियंत्रण साजो सामान के साथ करीब पांच सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
इससे पहले भारत बंद को लेकर मोर्चा व किसान नेताओं ने रविवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर बैठकें की। विभिन्न दलों में बंटकर किसान नेताओं ने शहर सहित कस्बों के बाजारों का दौरा कर लोगों से बात की। यहां नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन को दस महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिला निदेशक मनदीप रोडछप्पर ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में घूम कर किसानों ने लोगों, दुुकानदारों व व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। भाकियू की गाड़ी दिन भर घूमकर लोगों से सोमवार को बाहर न निकले की अपील करती रही। मनदीप ने कहा कि भाकियू रेलवे मार्ग सहित सात स्थानों पर जाम लगाएगी। ऐसे में लोग घरों से न निकले, अन्यथा उन्हें परेशानी होगी। यह आंदोलन लोक हित में किया जा रहा है, जिसमें लोगों का समर्थन जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं युवाओं ने रविवार को शहर के नेहरू पार्क पर सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। नेहरू पार्क पर शहर से सटे विभिन्न गांवों के युवा एकत्र हुए। यहां युवाओं ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को किसान आंदोलन और कृषि कानूनों के प्रति जागरूक किया। युवाओं ने नाटक के जरिए लोगों से किसानों के लिए समर्थन जुटाया। युवाओं ने किसानों के साथ मिलकर कृषि कानून की प्रतियां जलाकर रोष जताया। वहीं शाम को गांव ताजकपुर के ग्रामीणों ने किसानों के समर्थन में शपथ ली। यहां लोगों ने हाथ में जल लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि जिले में आठ जगहों पर सड़कें जाम की जाएगी। वहीं हरनोल व सुढैल के बीच में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक रोका जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सब कुछ बंद रखा जाएगा। मरीजों को ले जाने वाले वाहन और आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया जाएगा।
एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि किसान यूनियन के बंद के चलते ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग बना ली गई है। तमाम पुलिस फोर्स को फिल्ड में उतार दिया गया है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

बंद का समर्थन करेंगे आढ़ती
रादौर। भारत बंद का अनाज मंडी एसोसिएशन ने समर्थन किया है। एसोसिएशन जिला प्रधान शिवकुमार संधाला ने रादौर अनाज मंडी में पत्रकारों को बताया कि बंद के दौरान प्रदेशभर में आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान मंडियों में कोई तौल नहीं होगी। प्रदेश के आढ़ती पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 10 महीनों से देश के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय किसानों का दमन करने में लगी हुई है। आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की जाने जा चुकी है। ऐसे में सरकार को किसानों से बात करके कानूनों को वापस लेकर सहानुभूति से काम लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed