फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu's demonstration to close the factory

Yamuna Nagar News: फैक्टरी बंद कराने के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration to close the factory
नारेबाजी करते भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी।भाकियू
भारतीय किसान यूनियन ने गांव मुकारमपुर में टायर जलाने की फैक्टरी पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता और लीगल प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट साहिब सिंह ने बताया की मुकारमपुर में टायर जलाने की फैक्टरी लगी है।
विज्ञापन

यह फैक्ट्री गांव के पास है और इसको चलाया नहीं जा सकता इसके बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पंचकूला के चेयरमैन ने 2018 और उसके बाद अपने आदेशों में इसे सील करने व इसके अलावा सभी मशीनों को सील करने के आदेश दे दिए थे। जांच के दौरान यह आदेश दिए कि यह फैक्टरी पहले से ही सील है। इसको चलाया नहीं जा सकता। परंतु फैक्टरी का मालिक प्रदूषण कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर इसे चला रहा है। जब कोई सुनवाई नहीं हुई लोगों ने 24 अगस्त को चेयरमैन को शिकायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टायर जलाने की फैक्टरी प्रदूषण के हिसाब से रेड केटेगरी में आती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की ओर से फैक्टरी संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। गांव में बीमारियां फैल रही है और प्रदूषण बढ़ने के कारण वातावरण भी खराब हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने उनकी शिकायत लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यदि फैक्टरी की सील टूटी मिली तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मौके पर जगाधरी ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तेजली, सुखदेव सलेमपुर, अमृतपाल, नायब सिंह, निरंजन सिंह, गांव मुकारमपुर के गुफरान, जब्बार, रफीक, उस्मान, तैयब, अरशद नवाब और तालिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed