फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhajan Kirtan started at home after playing loud speaker in church

चर्च में लाउड स्पीकर बजाने पर घर में शुरू किया भजन कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhajan Kirtan started at home after playing loud speaker in church
फोटो: 4
विज्ञापन

चर्च में लाउड स्पीकर बजाने पर घर में शुरू किया भजन कीर्तन
- दो समुदायों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची
- बंद करवाया लाउड स्पीकर, दोनों पक्षाें को थाने बुलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की एकता विहार कॉलोनी में रविवार को चर्च के लाउड स्पीकर व भजन कीर्तन के मामले में विवाद हो गया। सुबह कॉलोनी के चर्च में जब प्रार्थना सभा हो रही थी, तभी भाजपा युवा मोर्चा व हिंदू संगठनों ने चर्च के सामने दूसरी तरफ के एक घर में भजन कीर्तन शुरू कर दिया। इस पर थाना फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समुदायों के लोगों को समझा कर मामला शांत कराया और पुलिस ने दोनों तरफ के लाउड स्पीकर बंद करा दिए।
उल्लेखनीय है कि दोनों समुदायों के बीच पहले भी काफी विवाद हो चुका था। इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर भी एकदम हरकत में आ गई। रविवार को एकता विहार कॉलोनी में सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चर्च में प्रार्थना सभा होती है। रविवार के कारण प्रार्थना सभा में काफी लोग आए हुए थे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा ने बताया कि चर्च के अंदर ही लाउड स्पीकर लगा रखा है जिसकी आवाज बहुत दूर तक जाती है। कॉलोनी में यदि किसी व्यक्ति की मौत भी हो जाए तो भी चर्च का लाउड स्पीकर बंद नहीं किया जाता। जब वह चर्च प्रबंधकों से लाउड स्पीकर बंद करने को कहते हैं, तो उल्टा उन्हें ही कहा जाता है कि वह यहां से घर बेचकर दूसरी जगह चले जाएं। उनकी इसी बात से लोगों में गुस्सा है। जबकि दुख-सुख में सभी को एक-दूसरे की भावनाएं समझनी चाहिए।
विज्ञापन

विक्रम राणा ने बताया कि कई बार तो रात को 12 बजे भी चर्च के लाउड स्पीकर से तेज आवाज आती है। जिस कारण लोग रात को सो भी नहीं पाते। इसलिए उन्होंने रविवार को चर्च के सामने कुलविंद्र सिंह फौजी के घर में बैठ कर भजन कीर्तन किया। इस दौरान वर्कशॉप मंडल महामंत्री अंकित, कपिल, रोहित शर्मा, ध्रुव, आकाश, गौरव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फर्कपुर एसएचओ अनिल कुमार का कहना है कि वह मौके पर गए थे। फिलहाल दोनों समुदायों में कोई विवाद नहीं है। चर्च के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह अभी लाउड स्पीकर नहीं बजाएंगे। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed