फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beware of parcel delivery scams: Kamaldeep Goyal

पार्सल डिलीवरी स्कैम से रहें सावधान : कमलदीप गोयल

Wed, 26 Nov 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Beware of parcel delivery scams: Kamaldeep Goyal
यमुनानगर। एसी कमलदीप गोयल ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग और कूरियर सेवाएं हर घर की सामान्य आवश्यकता बन चुकी हैं। लोग मोबाइल एप और वेबसाइट्स के माध्यम से सामान मंगवाते हैं, लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी भोले-भाले नागरिकों को ठगने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देशभर में पार्सल डिलीवरी स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग लाखों रुपये गवां बैठे। इस संदर्भ में एसी ने जनता को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे स्कैम में ठग लालच और डर दोनों का इस्तेमाल करते हैं। वे कभी महंगे उपहार का लालच देकर तो कभी कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ितों पर दबाव बनाते हैं। इस तरह की ठगी के कुछ स्पष्ट संकेत हैं। अनजान नंबर या ईमेल से गिफ्ट संदेश आना। केवल यूपीआई या ई वॉलेट से पेमेंट की मांग होना। निजी बैंक अकाउंट में पैसे डालने का दबाव। बिना रसीद के कंपनी व कस्टम के नाम पर पैसे मांगना। ऐसे मामलों में सबसे महत्वपूर्ण है सतर्क रहना। किसी भी अनजान कॉल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें और भुगतान से पहले पूरी तरह पुष्टि करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed