फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   beautification of city roads, Yamunanagar

शहर की सड़कों का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
beautification of city roads, Yamunanagar
अधिकारियों की बैठक लेते शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल ने जिला सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को नगरनिगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक की। मंत्री ने शहर की सड़कों का सुंदरीकरण कराने की योजना पर चर्चा कर उसे अमलीजामा देने का निर्देश दिया।
उन्होंने बुड़िया चौक, अग्रसेन चौक, मटका चौक, बस अड्डा चौक, झंडा चौक के सुंदरीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड नंबर 5 में मस्जिद के पास का नाला निर्माण करनेे, बूड़िया चौक पर बस स्टॉप बनाने, शहर में जगह-जगह कूड़ा डंपिंग यार्ड बनानेे के लिए कहा। कुंडी तालाब पार्क, प्रकाश चौक के पास नगर निगम अधिकारियोें को डस्टबिन रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सफाई और डंपिंग यार्ड से कूड़े को रोज उठाने के लिए व शहर में सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर व संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रापर्टी टैक्स का जो सर्वे हुआ है उसे ठीक करने, जगाधरी शहर, मानकपुर से जगाधरी तक सट्रीट लाइट लगाने, मानकपुर में पौंड सिस्टम का टेंडर देने बारे, वार्ड नंबर 3 मानकपुर की सभी गलियों में सीवरेज डालने, जगाधरी शमशान घाट के सामने वाली साइड पर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादूपुर नलवी सड़क पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
शिक्षा मंत्री ने बताया कि नए बाईपास दादुपुर नलवी सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, जगाधरी शहर की सफाई के लिए शुरू की गई। उन्होंने नाइट शिफ्ट के कार्य में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ प्रकाश चौक से गौरी शंकर मंदिर वाली सड़क रिपेयर करनेे, झंडा चौक से संत थॉमस स्कूल की पुलिया तक नाले का टेंडर दोबारा करवाने, जगाधरी शहर की अवैध एरिया की सूची बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में करवाए जा रहे सभी विकास कार्यों की जांच के लिए नगर निगम के कमिश्नर व ज्वाइंट कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed