फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bapa's ancient Maidaneshwar Mahadev temple where the sloping roof

बापा का प्राचीन मैदानेश्वर महादेव मंदिर जहां डलती छत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bapa's ancient Maidaneshwar Mahadev temple where the sloping roof
बापा गांव प्राचीन मैदानेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। रादौर के बापा गांव में प्राचीन मैदानेश्वर महादेव मंदिर है। यहां खुले आसमान के नीचे भगवान शिव की पूजा होती है। इस मंदिर के साथ 40 से ज्यादा गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है। मंदिर पर छत नहीं है। कई बार भक्तों ने छत डालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। मंदिर के पुजारी के मुताबिक महादेव की इच्छा है कि खुले में कुंडी स्थापित हो। प्राचीन बात के अनुसार यहां राक्षी नदी बहती थी। जब भी नदी का उग्र रूप होता था तो भगवान शिव की पिंडी व शिवलिंग को छूने के बाद ही रौद्र रूप शांत होता था।
विज्ञापन

मैदानेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग के ऊपर आज तक छत नहीं डाली जा सकती है। शिवलिंग के ऊपर ग्रामीणों ने कई बार छत डालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुजारी बताते हैं ऐसी मान्यता है प्राचीन काल में खुदाई के दौरान शिवलिंग पाया गया था। जिसके बाद में मंदिर स्थापित किया गया। मंदिर की खासियत यह है कि शिवरात्रि के दिन यहां सभी धर्मों के लोग मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं। नवविवाहित जोड़े हर वर्ष शिवरात्रि के दिन अपने सुखद जीवन की कामना को लेकर मन्नत मांगने पहुंचते हैं। बता दें यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। लोग दूर-दूर से यहां माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो मन्नत पूरी होने पर यहां भंडारा भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed