फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Banks should provide timely loans to eligible beneficiaries: Naveen Ahuja

पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं बैंक : नवीन आहूजा

Thu, 25 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Banks should provide timely loans to eligible beneficiaries: Naveen Ahuja
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने ली। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और जरूरतमंद लोगों तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाना सभी बैंकों का दायित्व है।
विज्ञापन

नवीन आहूजा ने कहा कि यदि पात्र व्यक्ति को समय पर ऋण उपलब्ध हो जाए तो वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकता है और अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में सभी बैंकों के अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें। जो अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने बैंकों से संबंधित अद्यतन रिकॉर्ड और योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। नवीन आहूजा ने एजेंडे में शामिल विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एलडीएम सुभाष चंद, आरबीआई के एलडीओ मनु भारद्वाज, नाबार्ड के सुनील कुमार, विभिन्न बैंकों के डीसीओ, उनके प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed