फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bank manager and other five nominated in Fraud

धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत पांच नामजद

Thu, 06 Mar 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 06 Mar 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
bank manager and other five nominated in Fraud
यमुनानगर। लोन पास कराकर फैक्टरी नहीं लगाने के आरोप में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों को धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महावीर कॉलोनी के कस्तूरी लाल मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2004 में सेक्टर-17 हुड्डा निवासी गुलशन कुमार, सिकंदर लाल व अभिषेक मल्होत्रा, जगदीश चंद्र चोपड़ा ने फैक्टरी लगाने के लिए वर्कशॉप रोड स्थित इलाहाबाद बैक से लोन पास कराया था। इस दौरान आरोपियों ने इंडस्ट्रियल अधिकारी से मिलकर बिना फैक्टरी लगाए ही गलत तरीके से फैक्टरी के लिए रकम पास करवा ली।  इसके बाद आरोपियों ने इलाहाबाद बैंक मैनेजर एमएल साहनी से मिलकर बैंक से लोन के पैसे निकलवाने शुरू कर दिए। उसे जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने आरोपियों के बारे शहर यममुनानगर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गुलशन कुमार, सिकंदर लाल, अभिषेक मल्होत्रा, मॉडल टाउन निवासी जगदीश चोपड़ा व इलाहाबाद बैंक मैनेजर एमएल साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed