{"_id":"dfc8b18709dc08157f647ab9e5ed867b","slug":"bank-manager-and-other-five-nominated-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत पांच नामजद
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। लोन पास कराकर फैक्टरी नहीं लगाने के आरोप में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों को धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महावीर कॉलोनी के कस्तूरी लाल मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2004 में सेक्टर-17 हुड्डा निवासी गुलशन कुमार, सिकंदर लाल व अभिषेक मल्होत्रा, जगदीश चंद्र चोपड़ा ने फैक्टरी लगाने के लिए वर्कशॉप रोड स्थित इलाहाबाद बैक से लोन पास कराया था। इस दौरान आरोपियों ने इंडस्ट्रियल अधिकारी से मिलकर बिना फैक्टरी लगाए ही गलत तरीके से फैक्टरी के लिए रकम पास करवा ली। इसके बाद आरोपियों ने इलाहाबाद बैंक मैनेजर एमएल साहनी से मिलकर बैंक से लोन के पैसे निकलवाने शुरू कर दिए। उसे जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने आरोपियों के बारे शहर यममुनानगर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गुलशन कुमार, सिकंदर लाल, अभिषेक मल्होत्रा, मॉडल टाउन निवासी जगदीश चोपड़ा व इलाहाबाद बैंक मैनेजर एमएल साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।